खुटार (शाहजहांपुर)। पुवायां रोड निवासी योगेंद्र कुमार ने जिला कासगंज के थाना सहावर के गांव नगला गनपत निवासी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कर चेक देने पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सुरेंद्र सिंह कुछ माह पूर्व उनसे चार लाख पचास हजार रुपये में एक ट्रैक्टर खरीद कर ले गए थे। कुछ भुगतान उन्होंने खाते में ट्रांसफर कर दिया था और कुछ बाकी रह गया था तो उसका उन्होंने चेक दे दिया था। भुगतान के लिए चेक बैंक में जमा किया तो चेक पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी निकले। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर ने आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि जांच में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद