फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जबरन खेत जोतकर कब्जा कर लिए जाने की थाने में शिकायत करके सोमवार शाम घर लौट रही विवाहिता को एक युवक ने घर पहुंचाने के बहाने बाइक पर बिठा लिया। बाद में रास्ते में बाइक रोककर उसे गन्ने के एक खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी आदेश कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसका खेत जोत लिया है। इसकी थाने में शिकायत कर घर लौटने के दौरान रास्ते में आरोपी आदेश मिला। उसने उसे बाइक पर बिठा लिया। बाद में गन्ने के खेत के पास बाइक रोक दी और उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।
शोर मचाने पर काफी राहगीर आ गए। इस पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें