फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक सवार की मौत के मामले में ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद हाईवे पर गत 25 अप्रैल को खैरपुर चौराहा के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार जलालाबाद क्षेत्र के गांव नयागांव महसूलपुर निवासी प्रदीप कुमार की मौत के मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अबला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति प्रदीप कुमार अपने भांजे दीपक के साथ एक शादी में शामिल होने सिउरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे मीरानपुर कटरा की ओर से आए ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप और दीपक गंभीर घायल हो गए। दाेनों को इलाज के लिए बरेली ले जाते वक्त रास्ते में प्रदीप की मौत हो गई जबकि दीपक का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर ट्रक के नंबर के आधार पर उसके चालक की खोज कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें