शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज में शनिवार दोपहर बीच सड़क पर हुई मारपीट मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मोहल्ले के अजीत पांडेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पूर्वाह्न 11:30 बजे अपनी बहन शिवानी के साथ मोहल्ले में एक दुकान से सामान लेने बाइक से जा रहे थे। गली में घुसते ही एक ई-रिक्शा खड़ा था। रिक्शा हटाने के लिए कहा तो चालक गालियां देने लगा। उसकी बाइक गिरा दी। इसके बाद चालक ने ई-रिक्शा पर बैठे लोगों के साथ मिलकर उसके व उसकी बहन के साथ मारपीट की।
उनकी बहन व बहनोई राहुल के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कर ली गई है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद