फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीटकर घायल करने के आरोप में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। लखीमपुर के कस्बा मोहम्मदी के शुक्लापुर निवासी उत्कर्ष गौड़ ने पीटकर घायल करने के आरोप में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ नवंबर को वह अपने दोस्त मोहम्मदी के मोहल्ला बाजारखुर्द के आयुष गुप्ता, प्रेरित गुप्ता के साथ शाम को पुवायां से घर जा रहे थे। पुवायां-मोहम्मदी रोड पर ओवरब्रिज के पास मोहम्मदी के बाजारगंज निवासी विवेक दीक्षित, बब्बू दीक्षित, प्रियांशु दीक्षित, पुवायां के राहुल अग्निहोत्री ने तीन अन्य लोगों के साथ उन लोगों को रोक लिया। रोकने वालों की आयुष और प्रेरित से पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा, हॉकी और चाकू से हमलाकर उनके साथ ही आयुष और प्रेरित को गंभीर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें