फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर महिला का आठ माह तक यौन उत्पीड़न करने और विरोध करने पर उसके सिर पर शीशे से वार कर घायल करने के आरोपी को सत्र न्यायालय से राहत नहीं मिली। सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने आरोपी समीर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अग्रिम जमानत देने का उचित आधार नहीं पाया।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, सदर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मच्छी मार्केट के पास रहने वाले समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि समीर करीब आठ माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा।
आरोप है कि सात अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे महिला ने फिर शादी की बात उठाई तो समीर के साथ ही उसके घरवालों ने विरोध किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। समीर ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर शीशे से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल कर उसे निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाने का तर्क दिया। न्यायालय ने एफआईआर, पीड़िता के बयान और चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट का अवलोकन किया। पीड़िता ने अपने बयानों में आरोपों की पुष्टि की थी। मेडिकल रिपोर्ट में माथे और चेहरे पर दो चोटें दर्ज थीं। इन तथ्यों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने छह नवंबर को अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें