फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्जी डिग्री पर नर्सिंग होम चलाने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के मुकरमपुर में अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालक के खिलाफ इंटक नेता राकेश सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की शिकायत के बाद सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने जांच की थी। जिसमें फर्जी तौर पर अस्पताल संचालित होने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

मोहल्ला बाबूजई हद्दफ निवासी राकेश ने रोजा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुकरमपुर माइनर के पास संचालित नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर में फर्जी डिग्री के आधार पर मरीजों के इलाज की शिकायत सीएमओ से की थी। इसके बाद झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. इरफान अली ने 18 जुलाई को नर्सिंग होम पर छापा मारा था। उन्हें कई मरीज भर्ती मिले थे।
जांच अधिकारी ने संचालक रहीमपुर गांव निवासी रोहित यादव से डिग्री और अस्पताल के वैध रजिस्ट्रेशन को सात दिन में पेश करने के निर्देश दिए थे। नोटिस के बाद भी संचालक ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। जांच रिपोर्ट के बाद सीएमओ ने 30 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

राकेश कुमार का आरोप है कि रोहित यादव ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें