फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन की मांग को लेकर संतों ने किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jan 2015 12:58 AM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 माघ मेला ढाईघाट में संत महात्माओं ने श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को रात में रोशनी के लिए पर्याप्त केरोसिन आवंटित किए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत के कैंप कार्यालय में प्रदर्शन किया। अधिक केरोसिन की मांग करने पर संत समाज के अध्यक्ष बाबा मंसुखदास ने एसडीएम पर अभद्र भाषा में बात करने का आरोप भी लगाया।
शनिवार को तमाम संतों ने ढाईघाट मेले में जिला पंचायत के कैंप कार्यालय में प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर भड़ास निकाली। संत समाज के अध्यक्ष बाबा मंसुखदास ने कहा कि मेले में करीब तीन हजार संतो, हजारों कल्पवासियों,पंडों और दुकानदारों के लिए एक हजार लीटर मात्र केरोसिन आवंटित किया गया है जबकि पिछले वर्ष दो हजार लीटर केरोसिन मेले में आया था। मंसुखदास का आरोप है कि शनिवार सुबह उन्होंने एसडीएम से अधिक मिट्टी का तेल भिजवाने की मांग की,तो एसडीएम भड़क गये और उन्होंने संतों को जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। इससे संतों में भारी रोष है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों मेें स्वामी रविंद्र देव, पागल स्वामी, रामकिशोर दास, रामसरनदास, अनंतदास, हरिओम दास, पूरनदास, महन्त यज्ञपुरी, महंत केशवदास आरदि शामिल रहे।
विज्ञापन

     
मिट्टी के तेल का आवंटन जिले से होता है। वे दोबारा डीएसओ को अधिक मिट्टी के तेल के आवंटन के लिए पत्र लिख चुके हैं। संत द्वारा अभद्रता का आरोप निराधार है। वे संतों का सम्मान करते हैं।
जंगबहादुर सिंह यादव,एसडीएम जलालाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें