फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से मिट्टी के अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण

Sun, 18 Jan 2015 12:56 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर तहसील के गांव ढका उधरनपुर में ग्राम समाज के सूखे तालाब से मिट्टी का कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से खनन किए जाने पर गांव के लोग भड़क उठे। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया और डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कुनेंद्र सिंह, मुनेश्वर सिंह, भानु प्रताप, विनोद कुमार, मुकेश सिंह आदि ने बताया कि गांव के पूर्वोत्तर दिशा में ग्राम समाज का तालाब इन दिनों सूखा पड़ा है। गांव के कुछ लोगों ने खनन माफियाओं से मिलकर इसी तालाब से जेसीबी के जरिए मिट्टी निकालनी शुरू कर दी। इस पर आपत्ति किए जाने पर खनन में लिप्त लोग झगड़ा करने पर आमादा हो गए।
ज्ञापन में कहा गया है कि खनन कराने वालों ने 88 लाख रुपये में मिट्टी का सौदा किया है। इसीलिए नौ ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर शुक्रवार को रात 11 बजे तक मिट्टी की ढुलाई की गई। अवैध खनन को रोकने के साथ इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। साथ ही संबंधितों से खोदी गई मिट्टी की रायल्टी वसूल की जाए जिससे अन्य लोग खनन करने से बाज आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें