तिलहर। बरेली जिले के थाना भुता के गांव मल्लपुर निवासी 50 वर्षीय सोनपाल के हाईवे पर किसी वाहन से टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
खेतीबाड़ी करने वाले तौलेराम अपने साथी दिनेश के साथ कार से तिलहर के गांव धनेला में रिश्तेदारी में आए थे। रात करीब आठ बजे मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में लाल पंप के पास वह कार से उतरे और गांव को जाने के लिए रास्ता पूछ रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद