फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु से टकराकर पलटी कार, दो लोग घायल

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे में हादसे के बाद जलालाबाद सीएचसी में घायल का इलाज करते डॉक्टर। स्रोत : जागरूक - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात गुलड़िया गांव के पास सड़क पर बैठे गोवंशीय पशु से टकराने के बाद बलेनो कार चार बार पलटकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक कंपनी के डायरेक्टर और उनका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी आईएफटी कंपनी के डायरेक्टर सौम्य उपाध्याय अपने कर्मचारी दिल्ली के रहने वाले संजय कुमार सिंह के साथ लखनऊ में मीटिंग के बाद लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में गुलड़िया गांव के पास उनकी कार सड़क पर बैठे गोवंशीय पशु से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर चार बार पलटी और डिवाइडर से जा टकराई।
सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशु से टकराने के बाद कार पलटने से दो लोग घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें