जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर नौगवां गोविंदपुर के पास तीव्र मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे हादसा हो गया।
बिहारीपुर नवादा से दातागंज जाते समय नवादा मोड़ की तरफ से आए ट्रक से सामने से टक्कर लग गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ब्रजेश सहित कार में बैठे तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
सभी गांव बिहारीपुर नवादा में तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वापस बदायूं जा रहे थे। पीछे आ रहे साथ के लोगों ने सभी को बाहर निकाला। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। संवाद