फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने वार्ड मेंबरों के निर्वाचन पर उठाए सवाल

Fri, 13 Feb 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड चुनाव विवादों में घिरता नजर आ रहा है। चुनाव में जीते तीन वार्ड मेंबरों के निर्वाचन पर सपा विधायक राजेश यादव ने सवाल उठाते हुए जांच कराने के लिए रक्षा संपदा के महानिदेशक को पत्र भेजा है। जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश यादव ने भारत सरकार के डिफेंस स्टेट के महानिदेशक को पत्र भेजकर शिकायत की है कि वार्ड एक से निर्विरोध जीतने वाले अवधेश दीक्षित को कैंट क्षेत्र में रहने का अधिकार ही नहीं है, जिस क्वार्टर में वह रह रहे हैं, उनके भाई के नाम एलॉट है, जो ओसीएफ में कार्यरत हैं।
विधायक राजेश ने यह भी आरोप लगाया कि रेखा नाना के पति गिरगिचा चीनी मिल में कार्यरत हैं। रेखा को इनके देवर रामबाबू के क्वार्टर का निवासी दर्शाते हुए निर्वाचक नामावली में शामिल किया गया है। इसी तरह वार्ड दो के मुकेश कुमार पर कैंट बोर्ड की जमीन का अवैध कब्जा धारक होने का आरोप है, जिसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन


‘वार्ड मेंबरों के  निर्वाचन पर जो सवाल अब उठा रहे हैं, उन्हें नामांकन प्रक्रिया के दौरान ऑब्जेक्शन करना चाहिए था। छावनी परिषद की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला रक्षा संपदा अधिकारी बरेली के अधीन रहता है।’
विज्ञापन

- ज्योति कुमार, सीईओ छावनी परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें