फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 15 Nov 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में मौत का शिकार बनने वालों की स्मृति में आयोजित वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंबरेंस फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स के तहत रविवार की शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वाहन चालकों के कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कैंडल मार्च रोडवेज बस स्टेशन से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एके मिश्रा, यातायात पुलिस प्रभारी इश्तियाक अहमद, परिवहन कार्यालय के कर्मचारी और तमाम वाहनों के चालक और मालिक शामिल हुए। कैंडल मार्च रेलवे के पुराने ओवरब्रिज से टाउनहाल, सदर बाजार चौराहा होकर खिरनीबाग चौराहा के जीआईसी ग्राउंड तक निकाला गया। एआरटीओ आरपी सिंह के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को तक्षशिला पब्लिक स्कूल में दोपहर 12 बजे से कार्यशाला होगी और अपरान्ह तीन बजे कलक्ट्रेट से नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम तक मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें