शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र के मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में अदनान इलेवन ने शाज इलेवन को सात विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के अभय यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।
शाज इलेवन के बल्लेबाज हसन ने 20 और प्रियांशु ने 12 रनों की पारी खेली। शेष कोई खिलाड़ी कमाल नहीं कर सका। अदनान इलेवन की ओर से अभय यादव ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। टीम निर्धारित सात ओवरों में केवल 68 रना बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदनान इलेवन की टीम को पहला झटका कप्तान अदनान के रूप में लगा। वह मात्र चार रन ही बना सके। इसके बाद अभय यादव ने 26 और फरीद ने 23 रनों की पारी खेली। टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभय ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से कमाल दिखाया। संवाद