फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझे रहे अभ्यर्थी

विज्ञापन
अटल मिश्रा, अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में अभ्यर्थी उलझ गए। उनसे सामान्य बोलचाल में प्रयोग होने वाले मुहावरों के अर्थ पूछे तो कई सवालों को घुमाकर पूछा गया। हालांकि, अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रश्नपत्र सामान्य था। पहली पाली में 956 और दूसरी में 968 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज समेत 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। प्रत्येक पाली में 5424 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में दोपहर 12 बजे जीएफ कॉलेज के केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया।
बोले-गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न जरूर थोड़ा कठिन थे। भारत में संविधान दिवस कब मनाया जाता, फीफा पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है जैसे प्रश्न पूछे गए। इस बीच डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जीआईसी केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र सामान्य था। कुछ प्रश्नों ने काफी देर तक उलझाए रखा। फिर भी उन्हें हल कर दिया। परीक्षा में पास हो जाएंगे।
-अंकित

परीक्षा को लेकर सुबह ही हरदोई से चल दिए थे। कॉलेज को तलाश करने में दिक्कत आई। परीक्षा काफी बेहतर हुई है।
-शिवम

प्रश्नपत्र औसत था। सामान्य ज्ञान और गणित के सवाल कठिन थे, प्रश्नों को आसानी से हल कर दिया।
-अटल मिश्रा

परीक्षा को लेकर तैयारी की थी। प्रश्नपत्र भी उम्मीद के अनुसार ही आया। विश्वास है कि परीक्षा में आसानी से पास हो जाएंगे।
-आशुतोष

अटल मिश्रा, अभ्यर्थी। संवाद

अटल मिश्रा, अभ्यर्थी। संवाद

अटल मिश्रा, अभ्यर्थी। संवाद

अटल मिश्रा, अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें