फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीनियर राज्य स्तरीय ट्रॉयल के लिए वसुंधरा का चयन

विज्ञापन
वसुंधरा ​सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद राजकीय विश्वविद्यालय की छात्रा वसुंधरा सिंह का चयन सीनियर महिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रॉयल के लिए हो गया है। मध्यम गति की तेज गेंदबाज वसुंधरा के ट्राॅयल में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनके उत्तर प्रदेश की टीम के द्वार खुल जाएंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीजगंज आनंद विहार कॉलोनी की निवासी वसुंधरा सिंह ने प्रदर्शन के आधार पर राज्यस्तरीय ट्रॉयल के लिए चयन हुआ है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि 11 जून को कमला क्लब कानपुर में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ट्रॉयल में वसुंधरा प्रतिभाग करेंगी।
उनके चयन पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, स्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा सचिव डॉ.अजीत चारक, सचिव आलोक मिश्रा, अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी,फिरोज, वत्सल, कुशाग्र, सौरभ आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें