विकास भवन सभागार में ईसीसीई एजुकेटर के साक्षात्कार में सवाल पूछते अधिकारी। संवाद
विकास भवन सभागार में ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के लिए साक्षात्कार हुआ आरंभ
शाहजहांपुर। अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन एजुकेटर (ईसीसीई) की भर्ती के लिए सोमवार से साक्षात्कार आरंभ हो गया। इस बीच कई अभ्यर्थी चयन समिति के सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए। महिला अभ्यर्थी ईसीसीई एजुकेटर की फुल फॉर्म तक नहीं बता पाई।
विकास भवन सभागार में आयोजित साक्षात्कार में डीडीओ आरपी सिंह, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, डीआईओएस हरिवंश कुमार व डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने पहले दिन आए 73 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। बाकी सात अनुपस्थित रहे। सुबह दस बजे से डीडीओ कार्यालय में एक-एक अभ्यर्थी से सवाल-जवाब किए गए। अधिकांश अभ्यर्थी कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को भी 80 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इसमें तीन अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। साक्षात्कार मंगलवार को भी होगा।
बता दें कि 24 जुलाई तक 318 और अभियर्थियों का प्रतिदिन साक्षात्कार लिया जाएगा। संवाद