फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आत्महत्या की मेटा से मिली सूचना पर दौड़ी पुलिस, बचाई छात्र की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर में किराये पर रह रहे बी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र ने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर आत्महत्या करने संबंधी पोस्ट कर दी। मेटा के जरिए सूचना यूपी पुलिस सोशल मीडिया सेल पर पहुंचने के बाद अजीजगंज चौकी प्रभारी ने छात्र के कमरे पर पहुंचकर उसे बचाया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के गांव मवैया निवासी ज्ञानू राठौर एक काॅलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है। सोमवार को उसने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से संबंधित पोस्ट डाल दी थी। मेटा के जरिए सूचना अप पुलिस की मीडिया सेल के पास पहुंची। यूपी पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस को घटना क्रम से अवगत कराया। जानकारी पाकर अजीजगंज चौकी प्रभारी सुशांत रावत पुलिस बल के साथ नवादा इंदेपुर में पहुंच गए। छात्र की फोटो दिखाकर तलाश शुरू की। पुलिस 15 मिनट में छात्र ज्ञानू के कमरे पर पहुंच गई। वो कमरा अंदर से बंद कर बैठा था। चौकी प्रभारी ने समझाकर कमरा खुलवाया।
पूछताछ में जानू ने बताया कि वह पढ़ाई के प्रेशर से तंग आ गया था। इसीलिए जान देने जा रहा था। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि छात्र को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें