फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर विभाग के बाबू के घर एक लाख की चोरी

Sun, 21 Feb 2016 07:24 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने नहर विभाग के बाबू राकेश वर्मा के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख के नगदी और जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

राकेश वर्मा नहर विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मोहल्ला नई बस्ती में पिछले कुछ दिनों पहले ही नया मकान बनाया है। शनिवार को वह पत्नी माधुरी और बच्चों के साथ मकान में ताला डालकर अपने पैतृक गांव चांदापुर गए थे। रविवार की सुबह मोहल्ले वालों ने उनके मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना राकेश वर्मा का दी। यहां पहुंचकर बताया कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुसे और अंदर कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से से 30 हजार रुपये नगद, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायल, एक सोने की चेन, रसोई गैस का एक सिलेंडर, दो रजाई और दो गद्दे आदि चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। बता दें कि पिछले 15 दिनों में आरसी मिशन क्षेत्र में कई चोरियों की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें