फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विरोध के चलते सुस्त पड़ा अभियान...दो साल में लगे सिर्फ 86 हजार स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एक मकान के बाहर लगे मीटर। संवाद - फोटो : पार्षद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुराने बिजली मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य विरोध के चलते सुस्त पड़ गया है। तेज चलने, ज्यादा बिल आने समेत कई तरह की शिकायतों के बीच उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ गई। करीब दो साल बीतने के बाद भी केवल 86 हजार मीटर ही लगाए जा सके हैं। अब सिर्फ नए कनेक्शन या पुराना मीटर खराब होने पर ही स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 4.28 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। नौ अगस्त 2024 को पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तत्कालीन अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने अपने कार्यालय से शुरू कराया था। अभियान के तहत छह महीने में 3.75 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
प्रारंभ में सरकारी अधिकारियों के कार्यालयों व आवासों में स्मार्ट मीटर लगाए गए। उसके बाद आम उपभोक्ताओं के पास निगम की टीम पहुंची। लेकिन, स्मार्ट मीटर को लेकर तमाम तरह की शिकायतों के चलते लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। निगम के आंकड़ों के अनुसार, दो साल में अब तक मात्र 86 हजार ही स्मार्ट मीटर लग पाए हैं।
विज्ञापन

टीमें स्मार्ट मीटर लगाने जाती हैं, जहां से उन्हें लौटा दिया जा रहा है। अधिशासी अभियंता मीटर सुभाष कुमार ने बताया कि अब नया कनेक्शन लेने या पुराने मीटर के खराब होने पर उसके स्थान पर स्मार्ट मीटर ही लगाया जा रहा है।

13 हजार ट्रांसफॉर्मरों पर लगने हैं डीटी मीटर
जिले में बिजली खपत का सटीक आकलन करने के लिए 13 हजार स्थानों पर ट्रांसफॉर्मरों पर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (डीटी) मीटर लगाए जाने हैं। इसके सापेक्ष अब तक करीब पांच हजार मीटर ही लग पाए हैं। डीटी मीटर लगने से संबंधित ट्रांसफॉर्मर से होने वाली बिजली खपत का आंकड़ा मिल सकेगा। इससे बिजली आपूर्ति और खपत के बीच अंतर का आकलन करने में भी मदद मिलेगी।

स्मार्ट मीटरों में काफी दिक्कत आ रही है। नए लगाए गए मीटर तेज चलते हैं। पूर्व के लगे मीटर के सापेक्ष अब ज्यादा बिल आ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि मनचाहा बिल भेजा जा रहा है। निगम ने लोगों के किलोवॉट भी मनमर्जी से बढ़ा दिए हैं।
-फरमान खां, महमंदगढ़ी

स्मार्ट मीटर तेज चलने से बिल ज्यादा आता है। उसकी फीडिंग समेत कई दुश्वारियां रहती है। मीटर को लेकर कोई पारदर्शिता भी नहीं है। लोगों की परेशानी को देखते हुए हमारे क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया। लोगों ने टीम को लौटा दिया था।
-राकेश सिंह, मोहल्ला बीबीजई हद्दफ

नया कनेक्शन लेने पर स्मार्ट मीटर ही लगाया जाएगा। घरों में लगे मीटर खराब होने पर भी स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। मीटर तेज चलने, ज्यादा बिल आने की बात भ्रांतियां हैं। ऐसा कुछ नहीं है। लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है।
-अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम

शाहजहांपुर में एक मकान के बाहर लगे मीटर। संवाद- फोटो : पार्षद

शाहजहांपुर में एक मकान के बाहर लगे मीटर। संवाद- फोटो : पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें