फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रा से छेड़खानी का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। स्कूल जा रही 19 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के आरोप में उसकी मां ने कस्बे के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल जाते समय राहुल सक्सेना रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, नौ अक्तूबर को सुबह करीब 8:30 बजे उसकी बेटी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। कॉलेज गेट के सामने आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा की मां ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें