फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली निगम के बकायेदारों के लिए अभियान आज से

Sun, 30 Nov 2025 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
0 ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट मिलेगी, मूल बकाया पर 25 प्रतिशत मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। वर्षों से बिजली का बिल अदा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के लिए सोमवार से बिजली बिल राहत योजना शुरू होगी। इसके तहत ब्याज पर शत-प्रतिशत तक छूट और मूल बकाया पर 25 प्रतिशत तक राहत मिलेगी। तीन चरणों में चलने वाले अभियान को लेकर निगम ने सारी तैयारी कर ली है।
एसई जागेश कुमार ने बताया कि जिले में दो लाख 10 हजार उपभोक्ताओं को योजना के तहत लाभ मिलेगा। इनमें एक लाख 25 हजार 287 उपभोक्ताओं ने कभी बिल ही जमा नहीं किया है। इन पर 516 करोड़ रुपया बकाया है। लोगों को लाभ देने के लिए प्रचार-प्रसार कराया गया है। उपकेंद्र वार जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि लोग स्वयं ऑनलाइन बिल भी जमा कर सकते हैं। साइबर कैफे या ऑनलाइन भी बिल जमा कर सकते हैं। एक दिसंबर से 31 दिसंबर के मध्य ब्याज पर शत-प्रतिशत व मूल धन में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसी तरह एक जनवरी से 31 जनवरी तक ब्याज पर शत-प्रतिशत व ब्याज पर 20 प्रतिशत छूट और एक फरवरी से 28 फरवरी तक 15 प्रतिशत ब्याज में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें