फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद कार्यालय में नागरिकों का प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2015 12:28 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद बोर्ड द्वारा हाउस टैक्स और वाटर टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में कैंट क्षेत्र के निवासियों ने छावनी परिषद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही टैक्स को घटाए जाने की सीईओ से मांग की।
विज्ञापन

छावनी परिषद की ओर से प्रत्येक तीन वर्षों में टैक्स की बढ़ोत्तरी की जाती है। इस साल भी हाउस टैक्स बढ़ाया गया। साथ ही बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को वहां के नागरिकों आपत्तियां ली गईं। कैंट बोर्ड के वार्ड एक के वासियों ने आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद उन लोगों का टैक्स न घटाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर वार्ड मेंबर निशांत यादव के नेतृत्व में पहुंचे मोहल्लेवासियों ने छावनी परिषद के कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करके हाउस टैक्स और वाटर टैक्स को कम किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में दिलफिरोज, हसीमा, सिकंदर जहां, हेमंत कुमार, रामपाल, शब्बू खां, विवेक शुक्ला, आमिर, जुग्गन, मोहम्मद अहमद उर्फ लाला, सुरेश आदि मौजूद रहे।

कैंट बोर्ड के सीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ाकर उस पर टैक्स लगाया जाता है। कहा कि टैक्स 10 प्रतिशत ही बढ़ाया गया है, लेकिन प्रॉपर्टी वैल्यू बढ़ने की वजह से टैक्स बढ़ा मालूम पड़ रहा है। कहा कि आपत्तियां मांगी गईं थी, जिन लोगों ने आपत्ति दर्ज की उनमें से अधिकांश का टैक्स कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें