फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेसेज भेजकर छात्र को बुलाया...पीटकर बनवाया माफी मांगते हुए वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्र को इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजकर अजीजगंज पुल पर बुलाया। इसके बाद उसे व उसके साथी को लोहे की रॉड से पीटकर चैटिंग डिलीट कराई। फिर माफी मंगवाने का वीडियो बनाया। छात्र के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली मोड़ स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने चौक कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया बेटा कक्षा नौ में पढ़ाता है। 27 जुलाई की शाम छह बजे बेटे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छात्र ने मेसेज भेजकर अजीजगंज स्थित नए पुल पर बुलाया। इसके बाद बेटे के साथ उसका साथी गया। आरोप है कि वहां पर आरोपी के साथ 14-15 लड़कों ने दोनों को पकड़कर लोहे की राॅड से पीटा।
फोन की चैट डिलीट कराई और पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों से माफी मंगवाते हुए उनकी वीडियो बनाई और गालियां दीं। इसके बाद किसी तरह बच्चे घर आए और घटना की पूरी जानकारी दी। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें