फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उन्नत गन्ना किस्मों और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान

विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पहुंचा बिहार के किसानों का दल। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में शनिवार को बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों से आए 20 किसानों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत बिहार सरकार की ओर से किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

परिषद के संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाष सिंह ने किसानों से उन्नत गन्ना किस्मों और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने प्रशिक्षण से मिली जानकारी को खेतों में अपनाने की अपील की।
प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान नवीन गन्ना किस्मों, मशीनीकरण, टिशू कल्चर, सिंगल बड और एसटीपी विधि से नर्सरी तैयार करने, प्राकृतिक खेती और शस्य तकनीक की जानकारी दी जाएगी। तकनीकी सत्र में डॉ. सुभाष सिंह और डॉ. अरविंद कुमार ने किसानों को प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन

-
गन्ने की खेती की वैज्ञानिक तकनीक बताई
जैतीपुर। फरीदपुर की द्वारकेश चीनी मिल की ओर से शनिवार को सूरजूपुर में किसान गोष्ठी कर उन्हें गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए उसकी खेती की वैज्ञानिक तकनीक बताई।
गन्ना अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार कपिल ने किसानों को गन्ने की गहरी जोताई, स्वस्थ बीज का चयन, बीज व मिट्टी उपचार, कीट-रोग नियंत्रण, सहफसली खेती और गन्ना बांधने की जानकारी दी। गोष्ठी में गन्ना विकास समिति तिलहर के वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक और चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर उन्हें उपयोगी सुझाव दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक विजय शंकर सिंह, ग्राम प्रधान प्रवेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, रामरहीस, हरिशंकर, अनुपम मिश्रा, उदयराज, वरुण प्रताप सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
-
140 गन्ना किसानों की आपत्तियां निस्तारित

तिलहर। चीनी मिल परिसर में शुक्रवार से समिति स्तर से दस दिवसीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू हो गया। चीनी मिल के उप सभापति दोदराम कुशवाहा और प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

मेले में पहले दिन किसानों से सर्वे सट्टा से संबंधित 172 आपत्तियां प्राप्त हुईं और उनमें से 140 का निस्तारण कर दिया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लालजी उपाध्याय ने किसानों को बताया कि प्लाट वार सर्वे में किसी तरह की त्रुटि होने पर किसान मेले में आकर सुधार करा सकते हैं।
मेले में मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, पूर्व उपसभापति सुरेश पाल सिंह, किसान नेता पुष्पराज सिंह, मिल समिति के संचालक सदस्य आशीष अवस्थी, धर्मवीर गंगवार, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-
किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा



कांट। भारतीय किसान यूनियन (परिवर्तनवादी) की शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करके प्रशासन से उनका निस्तारण कराने की मांग की गई।



बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, बिजली कटौती से सिंचाई में बाधा और सरकारी योजनाओं का किसानों को लाभ नहीं मिलने आदि समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने का निर्णय किया गया। बैठक में यूनियन के जिलाध्यक्ष मुकुट बिहारी, नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह, सौदान सिंह, सतीश कुमार, खुशीराम, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें