फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस वाहन में सवारी बैठने की लगाई आवाज, वीडियो वायरल

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर खड़ी पुलिस की गाड़ी। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस वाहन पर बैठने के लिए एक युवक आवाज दे रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला बरेली चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में पुलिस वाहन खड़ा दिखाई दे रहा है। एक व्यक्ति सवारियों को आवाज दे रहा है। वह पुलिस की गाड़ी में सवारियों को बैठने के लिए कह रहा है या आसपास खड़ी किसी अन्य गाड़ी में, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
गाड़ी पर रामपुर जिले का नंबर लिखा है। वर्दी में एक पुलिसकर्मी वाहन से उतरकर पीछे की सीट खोलता है, फिर चला जाता है। बताया जा रहा है कि यह वाहन वीआईपी ड्यूटी में हरदोई गया था। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वाहन बाहर का है। यातायात पुलिस को जांच के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें