फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर काटा केक

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जेसीबी पर केक काटतीं भाजपा महानगर अध्यक्ष ​शिल्पी गुप्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा चौक मंडल की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बीच जेसीबी पर रखकर केक काटते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन एवं सुरक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, रोजगार, महिला सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा, रमेश पाल, आशीष शुक्ला, प्रमुदित मिश्रा, सिद्धार्थ शुक्ला, जगदीश कुशवाहा, कमल किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें