शाहजहांपुर।परिवार परामर्श केंद्र पर 25 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें एक दंपती के बीच समझौता हुआ। उन्हें केंद्र से ही विदाई दी गई।
थाना बंडा क्षेत्र के दंपती की शादी करीब चार साल पूर्व हुई थी। महिला करीब डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही थी। महिला का कहना था कि उसका पति अपनी चाची के कहने पर चलता है। उसकी बात बिल्कुल नहीं मानता। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। परेशान होकर मायके चली गई थी। इस मौके पर केंद्र प्रभारी मधु यादव, परामर्शदाता शशि प्रभा कौशल, मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, निशा मिश्रा, रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहीं। संवाद