शाहजहांपुर में 25 यूपी बटालियन में सीएटीसी 111 संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में सेना द्वारा उपयोग
शाहजहांपुर। सीएटीसी 111 संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 25 यूपी बटालियन में किया जा रहा है। इसमें शनिवार को सेना द्वारा उपयोग होने शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाकर कैडेटों को उनकी विशेषताओं से अवगत कराया गया।
शिविर में सुबह ड्रिल परेड हुई। इसके बाद कुमाऊं बटालियन द्वारा इंफर्म डब्लूपीएन प्रदर्शन किया गया। कक्षाओं के माध्यम से कैडेटों को अलग-अलग विषयों के संबंध में बताने के साथ ही डब्लूपीएन संचालन की जानकारी दी गई। फिर सभी कैडेटों को शहीद संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया। यहां उन्होंने अमर शहीदों व क्रांतिकारियों के विषय में जाना। शिविर में 459 कैडेट उपस्थित रहे। इनका मुख्य रूप से कैंप कमांडेंट कर्नल एसएसचीमा और लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद शर्मा ने मार्गदर्शन किया। इस मौके पर सूबेदार सरवन वी, सूबेदार बूटा सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।