शाहजहांपुर के कैंट क्षेत्र में आयोजित एनसीसी कैंप के समापन पर कैडेटो को सम्मानित करते सीओ एसएस
शाहजहांपुर। कैंट में पिछले दस दिनों से चल रहे 25 यूपी बीएन एनसीसी शाहजहांपुर कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ कैडेटों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सीओ कर्नल एसएस चीमा और सूबेदार मेजर कमल सिंह राणा ने फायरिंग में कैडेट वर्षा राजपूत व मोहम्मद जुनैद को प्रथम, सितारा बी, सोनाक्षी यादव व आर्यन तिवारी को द्वितीय तथा रिया व प्रकाश मलिक को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
कैंप के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए कैडेट अनमोल, अर्पिता यादव, खुशी, वैष्णवी, शगुन खुराना, आर्यन तिवारी तथा सहयोगी सरवेंद्र सिंह यादव का सम्मान हुआ। इससे पहले कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैडेट गीतांजलि ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। चांदनी ने सोलो डांस करके तालियां बटोरीं, सोनाली और टीम ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। ओजस ने भाषण देकर देश के प्रति कैडेट की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सेना के तमाम अधिकारी और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।