फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 15 Nov 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में कार में लगी आग को बुझाते ​अ​ग्निशमन कर्मचारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने कार रोक दी और कार में सवार परिजनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घबराये हुए लोग मौके से चले गए। एफएसओ बीएन पटेल ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे कैंट क्षेत्र में पटेल रोड पर कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर वह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मचारियों ने एमएफई से पंपिंग कर कार में लगी आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार नाम का व्यक्ति कार लेकर पुवायां की ओर से आ रहा था। तभी अचानक कार में स्पार्किंग होने से आग लग गई। कार में बैठे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस कार मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें