फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएफ का कैडेट सुखचैन ओबामा को देगा सलामी

Sat, 24 Jan 2015 12:59 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में होने वाली परेड में इस बार शाहजहांपुर का सुखचैन सिंह भी शामिल होगा। यह कॉलेज ही नहीं, अपितु जनपद के लिए भी गौरव की बात होगी कि सुखचैन सिंह गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को सलामी देंगे, जबकि इस परेड में भारत के राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नामचीन हस्तियां भी मौजूद होंगी।  
विज्ञापन

तहसील पुवायां के गांव चेनारूरिया निवासी गुरमेज सिंह पुत्र सुखचैन सिंह जीएफ कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. एनयू खान ने बताया कि सुखचैन का चयन यूपी टीम में हुआ है। इस समय वह नई दिल्ली में ही परेड की रिहर्सल में जुटा हुआ है। इससे पहले भी जीएफ कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो चुके हैं। छात्र के चयन पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैय्यद मुईनउद्दीन मियां, प्राचार्य डॉ. अकील अहमद समेत समिति के अन्य पदाधिकारियों और स्टाफ के सदस्यों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें