फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंस गई कैबिनेट मंत्री की गाड़ी: कार से उतरे सुरेश खन्ना तो लोगों ने धक्का देकर निकाली

Sat, 03 Jun 2023 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सीएमओ कार्यालय के पास भी सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। कार्य होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। शनिवार को जब यहां कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना गुजरे तो उनकी गाड़ी गड्ढे में फंस गई। 
 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री की गाड़ी को धक्का लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी शनिवार को सड़क पर गड्ढे में फंस गई। चालक ने गाड़ी निकालने का प्रयास किया, लेकिन पहिया गड्ढे से नहीं निकला। इस पर लोगों ने धक्का देकर गाड़ी को निकलवाया। मंत्री की गाड़ी गड्ढे में फंसने से अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन गड्ढे को भरवा दिया गया। 

विज्ञापन


शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य हो रहा है। सीएमओ कार्यालय के पास भी सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। यहां कार्य पूरा होने के बाद भी जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार ने सड़क पर गड्ढे नहीं भरवाए। शनिवार को जब वित्तमंत्री सुरेश खन्ना यहां से गुजर रहे थे, तो उनकी गाड़ी का पहिया गड्ढे में फंस गया। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लगाया धक्का 

गाड़ी चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन गड्ढे से पहिया नहीं निकल सका। इस पर गाड़ी से कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना उतर गए। मंत्री की गाड़ी गड्ढे में फंसा देख स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने धक्का देकर गाड़ी को गड्ढे से निकलवाया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री रवाना हो गए।

यात्री का ट्वीट: नाम की सुपरफास्ट, किराया ज्यादा, सर्विस घटिया; रेलवे का जवाब- असुविधा के लिए खेद है

गड्ढे में मंत्री की गाड़ी फंसने की जानकारी मिलते ही अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। इंजीनियर और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। मजदूरों को बुलाकर गड्ढों को भरवाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर कैबिनेट मंत्री की गाड़ी गड्ढे में नहीं फंसती तो सड़क के गड्ढे नहीं भरे जाते।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें