शाहजहांपुर में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत करते सेंट्रलवार एसोएशिन के पदाधिकारी । ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) की ओर से कचहरी स्थित राजीव सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वकीलों ने प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
समारोह में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा चुनाव में सहयोग के लिए वकीलों का धन्यवाद दिया। कहा कि उनका लंबे कार्यकाल तक बना रहना आप लोगों के स्नेह का परिचायक है। बोले कि किसी भी काम में लापरवाही नुकसानदायक है। इसलिए, हमें लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करना चाहिए।
बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा ने वकीलों के कल्याण को चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, सीबीए अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री, महासचिव अजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।