फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने किया प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय भवन का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा में प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय भवन की जमीन का सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 12 बजे से भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पंडित ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से पूजन सम्पन्न कराया। इसके साथ ही पौधरोपण किया गया। इस बीच सुरेश खन्ना ने कहा कि न्यू सिटी ककरा में नगर निगम कार्यालय भवन के बनने से शहर विकास की नई धारा से जुडे़गा। कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें सभी नगरवासियों की भागीदारी जरूरी है। कैबिनेट मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर निगम कार्यालय भवन के कार्य को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें