फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सी-आर्म मशीन मिली, टूटी हड्डियों की होगी सर्जरी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को मिली सी-आर्म मशीन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में मरीजों के लिए सुविधा बढ़ गई है। फ्लैट पैनल डिटेक्टर (एफपीडी) के साथ सी-आर्म मशीन अस्पताल को प्राप्त हो गई है। इसकी मदद से हड्डी के टूटे हुए भाग को स्क्रू और नट लगाकर जोड़ा जा सकेगा। ऑपरेशन में चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शाहजहांपुर जिले से ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी सड़क हादसों में घायल मरीज पहुंचते हैं। हड्डी विभाग की ओटी में रोजाना पांच-छह ऑपरेशन होते हैं। सर्जरी के लिए हाईटेक मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मरीजों को सर्जरी की बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए शासन ने करीब 39 लाख रुपये कीमत की सी-आर्म मशीन उपलब्ध करा दी है।
सी-आर्म मशीन मिलने से हड्डियों में फ्रैक्चर होने पर मरीजों को निजी अस्पतालों की तरह मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा मिलेगी। सर्जरी की इस प्रक्रिया से हड्डी कम समय में बेहतर ढंग से जुड़ सकेगी। इस मशीन की मदद से हड्डियों का सटीक मिलान कर स्क्रू और नट से कसा जाएगा। साथ ही आर्थो ओटी में ही वार्ड भी बना दिया गया है। ऑपरेशन के बाद मरीज वहीं भर्ती होंगे। स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


नई ओटी में हो रहे एक साथ तीन ऑपरेशन
मेडिकल कॉलेज में बंद पड़े लेबर रूम में हड्डी विभाग में आधुनिक ओटी (ऑपरेशन थिएटर) शुरू हो गया है। जटिल से लेकर सामान्य फ्रैक्चर तक के तीन ऑपरेशन एक साथ किए जा रहे हैं। मरीजों को त्वरित उपचार मिल रहा है। इससे सर्जरी में लगने वाले समय में कमी आई है। इसके साथ ही आधुनिक मशीन मिलने से और सुविधा बढ़ गई है।

हाईटेक सी-आर्म मशीन मिल गई है। हड्डी रोग विभाग में इसे स्थापित करा दिया गया है। हड्डियों को जोड़ने और हड्डी से संबंधित अन्य सर्जरी में यह मशीन कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज को मिली सी-आर्म मशीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें