फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Mar 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा ने जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, वहीं भाजयुमो ने पुलिस भर्ती में हुई धांधली के आरोप में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बाद में एडीएम एफआर को सात सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के नगराध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना ने आरोप लगाया कि डीएसओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, यहां बिना धन उगाही के कोई काम नहीं किया जाता। कार्यालय में दलालों का बोलबाला है। सक्सेना ने यह भी आरोप लगाया कि डीएसओ कार्यालय में 500 से एक हजार रुपये वसूलकर नया राशनकार्ड बना दिया जाता है। कार्यकर्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन करने वालों में सुबोध मिश्रा, पंकेश मिश्रा, रामलखन मौर्या, रामवीर राठौर, छंगेलाल राठौर, राजेश शर्मा, शिव कुमार, पंकज कश्यप, संजीव कुमार, राम निवास, आकाश सक्सेना, लकी सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजयुमो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
भाजयुमो ने पुलिस भर्ती में धांधली के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान और नगराध्यक्ष सुनील सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कचहरी के समीप एकत्र हुए और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया। चौहान ने कहा कि पुलिस भर्ती में हुए घोटाले से युवाओं का भरोसा यूपी सरकार से उठ गया है। पुतला फूंकने वालों में अजीत सिंह, अनुभव पाठक, सौरभ सक्सेना, ताराचंद्र, शोभित, किशन कश्यप, दीपक वर्मा, ऐश्वर्य अवस्थी, अवनीश पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजपा की बैठक कल
भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक 29 मार्च को पूर्वांह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर सिंजई में होगी। जानकारी जिला महामंत्री राकेश मिश्र ने दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें