फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगे खरीददार

Tue, 09 Feb 2016 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जीआईसी मैदान में चल रहे अमर उजाला के बिग बाजार में मंगलवार को सुबह से खरीददार उमड़ने लगे। इन सभी ने रोजमर्रा की जरूरत वाली तमाम चीजें खरीदीं। सैर सपाटा के इरादे से पहुंचे लोगों ने मेला में विभिन्न राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बच्चों और युवाओं को मेला काफी लुभा रहा है। बच्चों ने मिक्की माउस और झूले की सवारी का आनंद लिया तो महिलाओं ने घरेलू उपयोग वाली चीजें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। किचन उपकरण, मसाज मशीनें लोगों के आकर्षण के केंद्र में रहीं। बिजली की बचत करने वाले उपकरण के काउंटर पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही।
जिन लोगों ने होली पर घरों के इंटीरियर को आधुनिक लुक देने की ठान रखी है, उन्होंने डिजाइनर फर्नीचर, कारपेट, परदे, कुशन आदि पसंद किए। इसके अलावा अचार, आयुर्वेदिक औषधि, खिलौने, रेडीमेड कपड़े, बिजली की खपत कम करने वाली मशीन, शॉपिंग बैग, पर्स, ज्वैलरी, पंजाबी जूतियां, कश्मीरी शाल, सूट, साडिय़ां आदि खरीदने में लोग तल्लीन दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें