फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पौत्र के जन्मदिन पर व्यापारी ने किए रिवाल्वर से तीन फायर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर के मोहल्ला नौसारा में पौत्र के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले के एक व्यापारी ने पौत्र के जन्मदिन पर खाटू श्याम का जागरण व भंडारे का आयोजन किया था। नगर स्थित एक मैदान पर जागरण के लिए बनाए गए स्टेज पर ही बुधवार देर रात व्यापारी ने केक रखवा लिया। स्टेज पर व्यापारी का परिवार भी मौजूद था। पौत्र के केक काटते ही व्यापारी ने कमर में लगा रिवाल्वर निकाला और एक-एक कर तीन हवाई फायर किए। इसका वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। बृहस्पतिवार सुबह उस वीडियो को हर्ष फायरिंग बताते हुए एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि फायरिंग के वीडियो की उन्हें जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें