फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आठ बजे के बाद नहीं मिलती बसें, भटकते हैं यात्री

Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन नहीं होने की वजह से यात्रियाें को भटकना पड़ता है। ऐसे में लोकल मार्ग पर डग्गामार वाहन ही यात्रियाें का सहारा बनते हैं। हालांकि, लंबी दूरी के लिए दूसरे डिपो से आने वाली बसें विकल्प रहती हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की बसों का संचालन सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाता है। रात आठ बजे तक बसें निकल जाती हैं। उसके बाद बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर समेत कई रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है।
रात में ट्रेन से आने वाले यात्रियों को बसें नहीं होने पर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। रात में डग्गामार वाहन मनमाना किराया भी वसूलते हैं। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि रात दस बजे तक दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन होता है। बाकी रूट के लिए दूसरे डिपो की बसें आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें