जैतीपुर। परिवहन निगम ने कस्बे से बरेली के लिए रोडवेज बस की शुरुआत कर दी है। बस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बस सेवा को शुरू कराने की काफी समय से मांग चल रही थी।
बस सुबह ब्लॉक मुख्यालय से खेड़ा बझेड़ा, नवादा मोड़ से फतेहगंज पूर्वी होते हुए बरेली के लिए जाएगी। शाम को वापस आएगी। पहले बरेली जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
बरेली जाने के लिए पहले कटरा या फतेहगंज पूर्वी जाना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों समेत आम जनमानस को बरेली जाने के लिए दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चालक राजवीर ने बताया कि बस सुबह 7:30 बजे जैतीपुर से चलेगी। वहीं, शाम पांच बजे बरेली से जैतीपुर के लिए रवाना होगी। संवाद