अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर बांध मार्ग के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों बाइकें उछल जाने से उनके एक्सल टूट गए। हादसे में गांव अहिबरन की मड़ैया निवासी बेचे लाल और गांव चिलौआ निवासी उनके साथी सुमित मिश्रा और दूसरी बाइक चला रहे नगर के मोहल्ला दखिनौआ निवासी देवांश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। संवाद