फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्षमता से अधिक यात्री मिलने पर बस मालिक पर 1.15 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
सिंधौली में स्लीपर बस की जांच करते एआरटीओ। स्रोत : एआरटीओ
विज्ञापन
सिंधौली। नेपाल से निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश जा रही स्लीपर बस की एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने खन्नौत नदी के पास रोककर जांच की। 55 सीटर बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। इसके अलावा बस के आकस्मिक द्वार पर स्थायी लॉक लगा था। बस मालिक पर 1.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम ने बस के दस्तावेज, यात्री क्षमता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की। एआरटीओ ने बताया कि यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। आकस्मिक द्वार पर स्थायी लॉक लगाना भी गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि यातायात और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें