शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जहां रैली मैदान में तैयारी चल रही हैं, वहीं लोगों को लाने और वापस ले जाने के लिए बसों का इंतजाम भी किया गया है। इसकी जिम्मेदारी एआरटीओ को सौंपी गई।
एआरटीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन को दो हजार बसें उपलब्ध करा दी गईं हैं। 500 बसें हरदोई, 500 बसें बदायूं और एक हजार बसों को शाहजहांपुर के लिए दिया गया है। इन बसों को लोगों को रैली मैदान तक लाया और ले जाया जा सके। ये सभी बसें प्राइवेट हैं। संवाद
शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर 18 दिसंबर को जिले के सभी बोर्ड के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसको लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह की ओर से निर्देश जारी किए हैं। यह जानकारी डीआईओएस शौकीन सिंह ने दी है। संवाद
रेत से बनाया जा रहा गंगा एक्सप्रेस-वे का मॉडल
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे जलालाबाद क्षेत्र से गुजर रहा है, लेकिन शिलान्यास कार्यक्रम रोजा में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए रोजा रेलवे ग्राउंड में कारीगर रेत से पूरे एक्सप्रेस-वे का मॉडल तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार तक प्रतीकात्मक एक्सप्रेस-वे कारीगर तैयार कर देंगे। इसमें विभिन्न मंदिर व अन्य कलाकृतियां भी रेत से तैयार की जा रही हैं। संवाद