फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली पर रंग डालने से पैदा हुई जलन, तेजाब मिले होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। गुरगवां गांव में बुधवार को दोपहर होली पर रंग खेले जाने के दौरान गांव के ऋषभ मिश्रा के शरीर में जलन पड़ने लगी। रंग में तेजाब की मिलावट होने की आशंका में उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ऋषभ ने बताया कि दोपहर को वह गांव में अपने कुछ दोस्तों के साथ होली खेल रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन पर गीला रंग डाल दिया। रंग पड़ते ही चेहरे, सीने और पीठ में तेज जलन होने लगी। बाद में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी के प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने जांच बाद रंग में तेजाब मिला होने की आशंका जताते हुए उन्हें रेफर कर दिया। अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें