सराफा व्यापारियों ने वित्तमंत्री की अर्थी निकाली, फूंका
एक्साइज ड्यूटी को लेकर आंदोलनरत सराफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को वितमंत्री की अर्थी निकाली और सदर बाजार चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया गया। व्यापारियों ने पहले रामताल रोड स्थित गौरव भारद्वाज के प्रतिष्ठान पर बैठक की और एक्साइज ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव वापस होने तक आंदोलन जारी रखने पर सहमति जताई। निर्णय लिया कि यदि सरकार ने इसे अविलंब वापस न लिया तो आंदोलन अ1ौर तेज किया जाएगा। बैठक के बाद व्यापारी वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर पूरे नगर में घूमे। इसके बाद में सदर बाजार चौराहे पर जाकर पुतला फूंक दिया। इस दौरान अनिल वर्मा, पीके पांडेय, कृष्ण कांत दीक्षित, राकेश वर्मा, ओमकार वर्मा, श्यामू शुक्ला, निरंकार मिश्रा, हरीशंकर वर्मा, गौरव भारद्वाज, गोविंद वर्मा, रोहित कटियार आदि शामिल रहे।