संतोष का आरोप है कि पुलिसकर्मी उनके पति को धमकाकर उगाही करते थे। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। इस वजह से पुलिसकर्मी रंजिश मानने लगे थे। इसलिए हत्या की गई है।
शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मलिहाबाद पुलिस के सहयोग में निगोही पुलिस साथ उमेश के घर गई थी। घर में उनके मौजूद नहीं होने पर वारंट तामील नहीं हो सका। सुबह उनकी संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।