प्रो. केपी सिंह की उपलब्धियां
- रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023 में नैक ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त किया।
- विवि ने एनआरएफ नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेम वर्क में 101-150 के बीच रैंक प्राप्त की। क्यूएस एशिया रैंकिंग में 901-950, इसी तरह एडु रैंक, व स्टेट यूनिवर्सिटी में भी रैंक प्राप्त की।
- नाइजीरिया, नेपाल, भूटान समेत अन्य देशों से छात्रों का आगमन हुआ।
- नए प्रोजेक्ट जैसे डिजिटल लर्निंग हब, डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम जैसे पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई। बॉटनिकल गार्डन का निर्माण हुआ।
इन वजहों से रहे विवादित
प्रो. कुलपति केपी सिंह अपने छह साल के कार्यकाल में काफी विवादित भी रहे हैं। सबसे बड़ा विवाद पूर्व वित्त अधिकारी केके शंखधार की ओर से की गईं शिकायतें रहीं। शिकायतों का पुलिंदा जन भवन तक भी पहुंचा। लेकिन अब तक जांच अधूरी है। आउटसोर्सिंग कर्मियों के ईपीएफ में 50 लाख का गबन, परीक्षा में गाड़ियों पर 15 करोड़ का खर्च, चार करोड़ कोरोना किट खरीदने का दबाव जैसे कई आरोप भी लगे। संघटक महाविद्यालयों में बिना पद सृजित करे नियुक्तियां कराने का भी आरोप लगा। अस्तित्वहीन विभागों में नियुक्ति की भी शिकायत सामने आई।