फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हेयर सैलून में चली गोली, संचालक के पैर में लगी

विज्ञापन
तिलहर सीएचसी पर गोली से घायल सैलून संचालक तस्लीम का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। बारह पत्थर मोहल्ले में स्थित हेयर सैलून मालिक के पैर में बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोस्त के तमंचे से गोली चली थी।
विज्ञापन

मोहल्ला नजरपुर निवासी 28 वर्षीय तसलीम बरखेड़ा जयपाल मार्ग पर स्थित बारह पत्थर मोहल्ले में किराये की दुकान में हेयर सैलून चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे तस्लीम का दोस्त सैलून पर पहुंचा। इसके 15 मिनट बाद सैलून में गोली चलने के बाद अंदर बैठे लोग भाग गए।
आसपास के लोग अंदर गए तो तसलीम लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के पूछने पर तसलीम ने कोई खास जानकारी नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तमंचा दिखाने के दौरान चली गोली
चर्चा है कि तसलीम का दोस्त तमंचा लेकर उसकी दुकान पर आया था। इस दौरान उसने कारतूस डाला। तभी गोली चल गई और फर्श पर लगने के बाद तसलीम के पैर में घुस गई। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें